पटना, अक्टूबर 26 -- Patna News: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र पटना में सोमवार को 'समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा' विषय के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 16 नवंबर तक संचालित किये जाएंगे। मौके पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से इग्नू के कुलपति के साथ सतर्कता शपथ ग्रहण की। इसके पश्चात क्षेत्रीय केंद्र में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षार्थियों को भी सतर्कता शपथ दिलाई गई। वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ई. कृष्णा राव ने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षार्थियों से सत्यनिष्ठा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने, भ्रष्ट आचरण से दूर रहने तथा एक जिम्मेदार ...