पटना, सितम्बर 1 -- Patna News: उद्योग विभाग ने स्टार्टअप के 1228 आवेदनों का मूल्यांकन रिकॉर्ड एक माह में पूरा कर लिया है। इसके बाद 74 स्टार्टअप को 3.48 करोड़ की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। इनमें से 59 स्टार्टअप्स को Rs.4 लाख की पहली किस्त, जबकि 12 को Rs.6 लाख की दूसरी किस्त दी गई है। इसके अलावा एक स्टार्टअप को एकमुश्त Rs.10 लाख तथा दो को Rs.15-15 लाख रुपये की पोस्ट-सीड फंडिंग देने की अनुशंसा की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि पारदर्शी, कुशल एवं त्वरित स्टार्टअप इकोसिस्टम की बदौलत यह काम संभव हुआ है। यह भी पढ़ें- इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स में यूपी 19वें पायदान पर एआई आधारित आवेदन मूल्यांकन से लेकर विशेषज्ञों द्वारा आकलन, लिखित मूल्यांकन, व्यक्तिगत संवाद और अंतिम चयन प्रक्रिया तक प्रत्ये...