Patna News: आलमगंज में बंद घर से नकदी और जेवरात चोरी
पटना, जुलाई 23 -- Patna News: आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर ली। पीड़ित रविकांत सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह तुलसी मंडी स्थित घर में ताला लगाकर महारानी कॉलोनी स्थित दूसरे घर में गए थे। इधर चोरों ने मेन गेट का ताला और ग्रील तोड़कर चोरी कर ली। चोरों ने कमरे में रखा आलमीरा का लॉकर तोड़कर सोने की अंगूठी, सोने का टॉप, दो मोबाइल, पीतल का बर्तन समेत 50 हजार नगद चोरी की है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। पटना सिटी में मोबाइल और नकदी छीनी: आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित जेपी गंगा पथ पर बाइक सवार उचक्कों ने श्याम कुमार से मोबाइल और 4500 रुपये छीन ली। नेहरू नगर निवासी श्याम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह निजी फाइनेस कंपनी में अधिकारी हैं। कंपनी के काम के सिलसिले में बाइक से पटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.