Patna News: आदर्श पंचायतों को देखने पटना के 38 मुखिया वाराणसी गए
पटना, अगस्त 10 -- Patna News: यूपी के दो आदर्श ग्राम पंचायतों को देखने के लिए पटना जिले के 38 मुखिया वाराणसी गए हैं। सोमवार को समाहरणालय परिसर में डीडीसी शुभम कुमार और जिला संसाधन केंद्र के नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उनकी बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया। डीडीसी ने मुखियाओं से कहा कि वहां की पंचायतों के अच्छे कार्यों को देखें, सीखें और लौटकर अनुभव साझा करें। कहा कि इससे दूसरे पंचायतों को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पंचायती राज विभाग और राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत मुखिया को रवाना किया गया। जिला पंचायत संसाधन केंद्र पटना द्वारा आयोजित इस दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के दो आदर्श ग्राम पंचायतों के कार्यों को पटना के मुखिया को दिखाना है। वह पंचायत आदर्श पंचायत कैसे बना, योजनाओं के क्रियान्वयन से कैसे पंचायत का विकास किया गया, इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.