Patna News: आईसीसीएफ के पहले संस्करण में सात फिल्में दिखाई गईं
पटना, सितम्बर 27 -- Patna News: इंडिया सिने कम्यून फिल्म फेस्टिवल (आईसीसीएफ) का पहला संस्करण पटना म्यूजियम में रविवार को हुआ। फेस्टिवल डायरेक्टर प्रियंका सिंह के नेतृत्व में तीन फीचर और चार शॉर्ट फिल्में दिखाई गईं। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने उन्हें बनाने वालों से बातचीत की। फेस्टिवल की शुरुआत शाजिया इकबाल की धड़क 2 से हुई। शॉर्ट फिल्मों में सुमित मिश्रा की हाफ फॉलन ट्री, विकास चंद्रा की माया, अनुरिता झा की गुठली और आजाद आलम की दूर शामिल रहीं। पार्थ सौरभ की पोखर के दुनु पार में आर्थिक मुश्किलों के बीच शहर लौटे जोड़े का रिश्ता बिखरने लगता है। समापन फिल्म अचल मिश्रा की धुइन थी, जिसमें दरभंगा का एक युवा थिएटर अभिनेता मुंबई जाने का सपना देखता है, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियां उसे रोकती हैं। पहली फिल्म के बाद प्रियंका सिंह ने शाजिया इकबाल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.