पटना, अक्टूबर 25 -- Patna News: भोजपुरी संगीत और सिनेमा के चाहने वालों के लिए 26 अक्तूबर का दिन खास होने जा रहा है। राजधानी के बापू सभागार में 'आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026' का आयोजन किया जाएगा। 'सुरों का जश्न, सितारों के संग' की थीम पर आयोजित इस समारोह में भोजपुरी संगीत जगत के नामचीन कलाकार अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री मिथिलेश तिवारी, सांसद शांभवी चौधरी और मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद सहित कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। यशी फिल्म्स के प्रमुख अभय सिन्हा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भोजपुरी संगीत से जुड़े कलाकारों, गायकों, गीतकारों और संगीतकारों के योगदान को सम्मान देना व नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहि...