पटना, जुलाई 17 -- Patna News: इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में शुक्रवार से एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी गई। इससे विभिन्न विभागों के मरीजों के त्वरित स्थानांतरण, रेफर करने और आपातकालीन परिस्थितियों में शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। संस्थान को यह अत्याधुनिक एंबुलेंस एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय की ओर से दी गई है। मौके पर आईजीआईएमएस के निदेशक प्रो. डॉ. बिंदे कुमार ने कहा कि पहले से उपलब्ध चार अत्याधुनिक एंबुलेंस के साथ अब दो और एंबुलेंस संस्थान को मिल गई हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। गंभीर और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी। मौके पर प्रो. डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल संस्थान की आपातकालीन सेवाओं को...