हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 15 -- पटना मेट्रो कॉरिडोर-टू में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर टर्मिनल के बीच एक बार फिर से खुदाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए रेलवे ने पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को एनओसी दे दिया है। मोइनुल हक स्टेडियम से खुदाई प्रारंभ हुई थी, लेकिन राजेन्द्र नगर टर्मिनल के पहले रेलवे पटरी के समीप टनल तैयार करने के बाद एनओसी नहीं मिलने के कारण दिसंबर 2025 में ही निर्माण कार्य रुका हुआ था। मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर टर्मिनल होते हुए मलाही पकड़ी स्टेशन के पहले तक 1800 मीटर में टनल तैयार होनी है, जिसमें मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर टर्मिनल तक लगभग 705 मीटर में टनल तैयार होनी है। इसके लिए पटना मेट्रो की ओर से दो टनल बोरिंग मशीन से खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया, लेकिन एनओसी नहीं मिलने से पहली टीबीएम ने 352.4 म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.