हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 24 -- पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर के मलाही पकड़ी स्टेशन पर सभी उपकरणों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कई उपकरण लगा भी दिए गए हैं। पर सीएमआरएस (कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी) का निरीक्षण अगले माह होगा। निरीक्षण के बाद सीएमआरएस से परिचालन की मंजूरी मिलने के बाद ही मेट्रो आम लोगों के लिए शुरू होगी। मलाई पकड़ी स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर का कार्य पूरा कर लिया गया है। सामान जांच मशीन और टिकट काउंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुसज्जित किया जा रहा है। स्टेशन को अलग-अलग तरह की पेंटिंग से भी सजाई गई है, जो आकर्षण का केंद्र होगा। पटना मेट्रो की एपीआरओ अर्चना कुमारी ने बताया कि मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन अब पूर्ण होने के करीब है और हर दिन आपकी उम्मीदों के साथ जुड़ रही है। इस स्टेशन को बनाते समय सिर्फ ढांचा नहीं खड़ा...