हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 28 -- पटना मेट्रो (Patna Metro) के प्राथमिक कॉरिडोर के बचे हुए भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का परिचालन अगले माह शुरू हो जाएगा। मेट्रो का परिचालन शुरू करने से पहले सोमवार को मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) नीलाभ्रा सेनगुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक ट्रैक, पुल (वायाडक्ट) और बिजली प्रणाली (ओएचई) की जांच की।मलाही पकड़ी स्टेशन पर उन्होंने फायर सेफ्टी सिस्टम, लिफ्ट, एस्केलेटर और आपातकाल में बाहर निकलने की व्यवस्था को भी देखा। इसके बाद मेट्रो ट्रेन को दोनों दिशाओं में 10 से 40 की रफ्तार से चलाकर परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण के प्रति संतोष जताया। हालांकि उनके द्वारा एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार कर पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को दिया जाएगा। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.