हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 12 -- Patna Metro: पटना मेट्रो इस महीने यानी मार्च के अंत तक मलाही पकड़ी तक दौड़ने लगेगी। अभी यह आईएसबीटी से भूतनाथ तक चल रही है। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को पटना मेट्रो के कार्य प्रगति की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी।समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि सारा कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री को बताया कि ट्रायल रन पूरा हो चुका है। सीएमआरएस की हरी झंडी मिलते ही पटना मेट्रो का मलाही पकड़ी तक परिचालन शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि सिविल वर्क ससमय पूरा हो रहा है। जमीन हस्तांतरण से जुड़े मुद्दे भी लगभग पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने टनलिंग, इलेक्ट्रिक वर्क से जुड़े कार्यों की भी जानकारी ली। समीक्षा बैठक में व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.