नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Patna High Court Assistant Recruitment 2026: न्यायिक क्षेत्र और सरकारी सेवा में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। पटना हाईकोर्ट ने एक्स-कैडर असिस्टेंट के कुल 68 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा देय विभिन्न भत्ते और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, और योग्य अभ्यर्थी पटना हाईकोर्ट के आधिकारिक पोर्टल patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू होने की तिथि: 28 जुलाई 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2026 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2026 परीक्षा की संभावित तिथि...