पटना, फरवरी 10 -- Pappu Yadav LIVE: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज अहम सुनवाई हो सकती है। करीब 3 दशक पुराने एक मामले में गिरफ्तारी के बाद से सांसद पप्पू यादव पटना के बेऊर जेल में कैद हैं। पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को ही सुनवाई होनी थी। लेकिन सोमवार को अचानक पटना सिविल कोर्ट में बम रखने जानेकी सूचना आई। जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया और पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई थी। पूरे कोर्ट परिसार को खाली करवा कर चेकिंग की गई थी। इससे न्यायिक कार्य भी बाधित हुए थे। इस दौरान पप्पू यादव की याचिका पर भी सुनवाई नहीं हो पाई थी और जेल से बाहर आने के लिए सांसद का इंतजार बढ़ गया था। सांसद पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने संवाददाताओं से कहा, 'हमें बताया गया है कि जिला न्यायाधीश के ईमेल पर बम की धमकी मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.