नई दिल्ली, मार्च 12 -- हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने दो एकादशी पड़ती हैं और इनका संबंध भगवान विष्णु की पूजा से माना जाता है। इन्हीं में से एक पापमोचनी एकादशी भी है, जिसे विशेष महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के पापों का क्षय होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। पापमोचनी एकादशी चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष में आती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान बताया गया है। श्रद्धा और नियम के साथ यह व्रत रखने से साधक को पुण्य फल मिलने की मान्यता है। पापमोचनी एकादशी 15 मार्च 2026- पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। व्रत और पर्वों के निर्धारण में उदयातिथि को महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.