Panchang: 19 मई 2026 का पंचांग, आज बड़े मंगल पर सुबह से रवि योग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, मई 19 -- Aaj Ka Panchang 19 May 2026, 19 मई 2026 का पंचांग: 19 मई 2026 को ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल है। आज ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर में 02 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत होगी। सुबह में रवि योग का निर्माण हो रहा है। सुबह में 08:41 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, जिसके उपरांत आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। शाम में 05:49 मिनट तक धृति योग मान्य होगा, जिसके बाद शूल योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही दोपहर में 02:18 मिनट तक गर करण रहेगा, जिसके बाद वणिज करण मान्य होगा। आज के दिन मिथुन राशि में शुक्र, गुरु और चंद्रमा की युति बनी हुई है और सूर्य और बुध वृषभ राशि में बैठे हैं। आज के दिन भद्रा भी लग रही है। आइए जानते हैं आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त-19 मई 2026 का पंचांग, आज बड़े मंगल पर सुबह से रवि योग, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.