पलामू, अक्टूबर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू की खुशबू ने दिल्ली में 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित 70 वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। खुशबू आर.के. सूरत प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा हैं और डालटनगंज स्थित द कराटे एकेडमी में प्रशिक्षण लेती हैं। उनके पिता रामशीष महतो झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं। खुशबू की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण है। वह प्रतिदिन अभ्यास करने के लिए लोहरा से डालटनगंज आती थीं और शाम 3 बजे से 6 बजे तक लगातार तीन घंटे अभ्यास करती थीं। नियमित अभ्यास और लगन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया। खुशबू के प्रशिक्षक पलामू गतका एसोसिएशन के सचिव सुमित वर्मन ने कहा कि उन्होंने खुशबू क...