पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: सतबरवा। रामचरित मानस नवाह्न पारायण यज्ञ का 50 वा अधिवेशन पोलपोल बाजार में शनिवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। महिला-पुरुष रंग बिरंगे परिधानों के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए। यज्ञ मंडप में बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने औरंगा नदी में विधि विधान से कलश में जल भरा और पूजा अर्चना की। जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंज उठा। अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को अयोध्या से पधारे विद्वान संतों के द्वारा श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण यज्ञ का संगीतमय पाठ होगा। बृंदाबन से पधारे विद्वान संत सतीश वैष्णव कथा प्रवचन व रात्रि में रामलीला का मंचन नौ दिनों तक होगा। यह भी पढ़ें- Latehar News: कलशयात्रा के साथ श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ अधिवेशन का शुभारंभ यज्ञ की प...