Palamu News: 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार
पलामू, सितम्बर 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ में रविवार शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेमरटांड़ निवासी शशि कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि रविवार शाम वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि सेमरटांड़ में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.