पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: 5 महीने से वेतन नहीं, सफाईकर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में कार्यरत सफाई एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। कर्मियों ने पहले सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और बकाया वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को पूरा करने की अपील की। कर्मचारियों ने वेतन नहीं तो काम नहीं का नारा बुलंद किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: एमआरएमसीएच में कथित अतिरिक्त भुगतान की जांच तेजकर्मचारियों की मांगें और आंदोलन की चेतावनी कर्मचारियों ने न्यूनतम मजदूरी दर के अनुसार ...