पलामू, जुलाई 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा खुर्द में सदर थाना पुलिस ने बुधवार को छापेमारी करते हुए नकली कीटनाशक दवा और धान बीज के पैकेजिंग सामग्री को पकड़ी है। छापेमारी के दौरान करीब 40 लाख रुपये की नकली कीटनाशक दवा, पैकिंग सामग्री एवं सील मशीन बरामद किया है। आरोपी सह पोखराहा खुर्द गांव प्रिंस मेहता उर्फ रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। युवक के विरुद्ध ट्रेड मार्क एवं कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई है। जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि नकली बीज और कीटनाशक के पैकेजिंग और बाजार में बेचने के बारे में जानकारी नहीं है। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि बुधवार को दोपहर में गुप्त सूचना मिली कि पोखराहा खुर्द निवास...