Palamu News: 24 करोड़ रुपए में बनेगा मेदिनीनगर नगर निगम का नया प्रशासनिक भवन
पलामू, जुलाई 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आगामी आवश्यकताओं को देखते हुए मेदिनीनगर नगर निगम के नए अत्याधुनिक भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है। नगर आयुक्त रंजीत लाल ने बताया कि भवन निर्माण के लिए मेदिनीनगर सिटी के बैरिया मौजा में लगभग एक एकड़ भूमि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि वर्ष 2005 में ही नगर निगम को प्राप्त हो गई थी। प्रारंभिक योजना के तहत यहां बस स्टैंड बनाया जाना था, लेकिन अब इसी स्थान पर नगर निगम के नए भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद जुडको के माध्यम से निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज की जाएगी। नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.