Palamu News: 20 दोपहिया वाहन किया जब्त
पलामू, नवम्बर 8 -- Palamu News: मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में शनिवार को छहमुहान पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में कई दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की जांच की गई जिसमें 20 दोपहिया वाहन चालक को यातायात के नियम के उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। बाद में सभी दो पहिया वाहन को जब्त कर शहर थाना परिसर में लगाते हुए चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार भीड़ नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के तहत यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के दोपहिया वाहन चालाने वालों की जांच करते हुए कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.