Palamu News: 20 दिनों के इंतजार के बाद उत्तर कोयल नहर में छोड़ा गया पानी
पलामू, जुलाई 5 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। खरीफ फसल की सिंचाई को लेकर लगभग 20 दिनों के इंतजार के बाद रविवार को मोहम्मदगंज स्थित उत्तर कोयल जलाशय बराज से दाईं मुख्य नहर में पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग ने नहर के तीन गेट 10-10 सेंटीमीटर तक खोलते हुए 255 क्यूसेक पानी का प्रवाह शुरू किया है। बराज के डाउन स्ट्रीम की ओर भी एक गेट खोला गया है, जिससे लगभग 370 क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है। वर्तमान में बराज का पौंड लेवल 250 दर्ज किया गया है। नहर के गेट खोलने की प्रक्रिया बराज प्रमंडल के सहायक अभियंता सुलेंद्र कुमार, कनीय अभियंता शुभम कुमार, मनीष कुमार तथा सौरभ पटेल की निगरानी में हुई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ठिठके बादल, किसानों को बारिश का इंतजार अभियंताओं के अनुसार बराज के नियमित संचालन के लिए तीन पालियों में 12 दैनिक वेतनभोगी कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.