पलामू, अगस्त 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत उदयपुरा-2 पंचायत के बगला गांव में पिछुलिया नाला पर 51.33 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पुलिया निर्माण पर कुल 2 करोड़ 67 लाख 94 हजार 300 रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना को मंजूरी मिलने से पांकी विधानसभा क्षेत्र के बगला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने बताया कि पुलिया निर्माण के लिए उन्होंने 25 अप्रैल 2026 को अनुशंसा की थी। उनकी अनुशंसा के आधार पर ग्रामीण कार्य विभाग ने इस योजन...