पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू के एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना और ओपी के 19 दागी एवं निगरानीशुदा व्यक्तियों की परेड कराई गई। एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल ने सभी की वर्तमान गतिविधियों, स्थिति और आचरण की जानकारी ली। साथ ही उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर सामान्य जीवन जीने की हिदायत दी। एसडीपीओ ने कहा कि पुराना आपराधिक रिकॉर्ड किसी व्यक्ति की स्थायी पहचान नहीं है। आचरण में सुधार कर सामान्य जीवन में वापसी संभव है। उन्होंने सभी को वैध रोजगार अपनाने और कानून का पालन करने की सलाह दी। लगातार अच्छा आचरण बनाए रखने पर नियमानुसार पुलिस रिकॉर्ड से नाम हटाने की अनुशंसा की जा सकती है। उन्होंने थाना और ओपी प्रभारियों को संबंधित व्यक्तियों की गत...