पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सतबरवा थाना की पुलिस ने मंगलवार रात वाहन जांच के दौरान 121 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी 25 वर्षीय सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू और 30 वर्षीय शंभू कुमार यादव के रूप में हुई है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि 25 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि मनिका की ओर से गांजा लदी कार मेदिनीनगर जा रही है। इसके बाद प्...