Palamu News: हैदरनगर बाजार में युवक पर जानलेवा हमला, सिर में लगे 11 टांके
पलामू, अगस्त 29 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को हैदरनगर बाजार में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मछली काटने वाले गड़ासी से सिर पर वार किए जाने से जमुआ खुर्द निवासी अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनके सिर में 11 टांके लगाए गए। घटना के बाद अजय कुमार सिंह ने हैदरनगर थाना में लिखित शिकायत देकर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी कराई है। हैदरनगर के थाना प्रभारी तंजीलूल मनान ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर दोषी पक्ष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है。
हादसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.