Palamu News: हैदरनगर के देवी धाम परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा
पलामू, जुलाई 24 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय कस्बा स्थित झारखंड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित प्रसिद्ध देवी धाम के समीप वर्षों से अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से विशेषकर मेले के दौरान महिलाओं सहित हजारों श्रद्धालुओं को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं। हैदरनगर के बीडीओ विश्वप्रताप मालवा ने बताया कि अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पुनः शुरू करा दिया गया है। दुर्गा पूजा से पहले निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा, ताकि पूजा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरवार तेनुचौक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.