Palamu News: हुसैनाबाद में शारदीय नवरात्र के पहले दिन से श्रद्धालुओं में उल्लास
पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को हुसैनाबाद, हैदरनगर और मोहम्मदगंज क्षेत्र में भक्ति का माहौल रहा। विभिन्न पूजा पंडालों में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, हैदरनगर, दंगवार, कजरात और नावाडीह सहित कई स्थानों पर मां दुर्गा की आराधना शुरू हुई। मोहम्मदगंज के ऐतिहासिक भीम चूल्हा स्थल पर कलश में जल भरने के लिए मोहम्मदगंज और हैदरनगर प्रखंड के विभिन्न गांवों की पूजा समितियों के श्रद्धालु जुटे। भीमनगर मोहम्मदगंज, शिलापर, लटपौरी, माली, बेगमपुरा, कादल कुर्मी, इटवा, खड़ीहा, बरेवा, बरवाडीह और तेंदुआ गांव के पुरुष, महिलाएं और बच्चे गाजे-बाजे के साथ पैदल पहुंचे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र कोयल नदी से कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.