पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पुरंदर बिगहा गांव के समीप जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर बुधवार की रात करीब 8:30 बजे गोली मारकर 32 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की हत्या कर दी गई। कचरा गांव निवासी भुनेश्वर सिंह उर्फ भूलन सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह वर्तमान में जपला के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप शिवशक्ति नगर में सपरिवार रहते थे। बुधवार रात वह स्कॉर्पियो से पुरंदर बिगहा-दंगवार रोड की ओर गए थे। यह भी पढ़ें- पियूष की हत्या के विरोध में हिसुआ बाजार बंद, एसआईटी ने शुरू की जांचप्रदर्शन और आक्रोश घटना के विरोध में गुरुवार सुबह लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। आक्रोशित लोगों ने सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप जपला-छतरपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जपला बाजार भी बंद करा...