पलामू, सितम्बर 6 -- Palamu News: हुसैनाबाद। जपला शहर में रविवार को वी-बाजार मॉल के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक को दिनदहाड़े चोरी कर ली गई है। राहत की बात यह है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। झरहा गांव निवासी पवन कुमार ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह वी-बाजार मॉल में काम करते हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से मॉल पहुंचे और वाहन बाहर खड़ा कर अंदर चले गए। दोपहर 2:15 बजे बाहर आने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और बाइक बरामदगी का प्रयास कर रही है। दो दिन पहले स्टेशन रोड से चोरी बाइक भी पुलिस ने हैदरनगर से बरामद की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...