पलामू, सितम्बर 16 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। किशोरवय के एक आरोपी के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद किया गया है जिसे निरुद्ध करते हुए बाल सुरक्षा गृह भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं एक अन्य युवक रितेश कुमार पासवान जिसके पैंट से एक कारतूस बरामद किया गया है, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हुसैनाबाद थाना के असोना/असोपानर, गांव निवासी युवक के जींस पैंट की दाहिनी जेब से जिंदा कारतूस बरामद किया गया गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: आग्येनास्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार के अनुसार वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हुसैनाब...