पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद नगर पंचायत कार्यालय ने नव-निर्मित एवं रिक्त तीन दुकानों के आवंटन के लिए आम डाक यानी खुली नीलामी की सूचना जारी की है। इच्छुक आवेदक 30 और 31 अक्तूबर को कार्यालय अवधि में आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन दो नवंबर को शाम पांच बजे तक जमा करने होंगे। नीलामी तीन नवंबर को सुबह 11 बजे नगर पंचायत कार्यालय सभागार में होगी। नीलामी में स्टेशन रोड स्थित दुकान संख्या सात और नौ (ऊपरी तल्ला) तथा ए.के. सिंह कॉलेज के पास सार्वजनिक शौचालय के ऊपर स्थित दुकान शामिल हैं। स्टेशन रोड की दोनों दुकानों का मासिक किराया दो-दो हजार रुपये और कॉलेज के पास स्थित दुकान का किराया तीन हजार रुपये निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पटाखा बिक्री के लाइसेंस को 30 तक करें आवेदन आवेदन...