पलामू, जुलाई 13 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने रविवार की रात में जपला-छतरपुर, जपला-दंगवार एवं जपला-हैदरनगर मुख्य पथ पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर कई वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात एवं संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की। डीएसपी दिव्यांश शुक्ला ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि चिंता का विषय है। अधिकांश दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, बिना हेलमेट वाहन चलाने, शराब के नशे में ड्राइविंग और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वाहनों की निय...