Palamu News: हाईवोल्टेज करंट से कोशियारा में भैंस की मौत
पलामू, जुलाई 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव के पूरब टोला निवासी सह पशुपालक मिथिलेश चौरसिया की भैंस की मौत हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से गुरुवार के दोपहर में कटुअल मोड़ स्थित टावर के पास हो गई। पशुपालक ने बताया कि भैंस चरने के दौरान बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व जिला पार्षद विकास चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले की जानकारी देते हुए जांचोपरांत पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की। खुले या झूलते बिजली तारों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, इसलिए विभाग को समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मातम पशुपालक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.