पलामू, सितम्बर 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरसीमी महावीर मंदिर के पास खड़े हाइवा से शनिवार की रात में चोरों ने दो बैटरी चोरी कर ली। इस संबंध में सलतुआ गांव निवासी हाइवा मालिक पिंटू गुप्ता ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिंटू गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात हाइवा लोहरसीमी महावीर मंदिर के पास खड़ा था। रविवार सुबह जब वह हाइवा के पास पहुंचे तो दोनों बैटरियां गायब मिलीं। इसके बाद आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरी हुई बैटरियों का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आसपास लगे हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। इसमें एक युवक बैटरी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलि...