पलामू, अगस्त 13 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी मेदिनीनगर मंडल दक्षिणी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा पहुंचाने का अभियान चल रहा है। इस निमित गुरुवारको पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के यहां इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। सभी लोग यहां से आगे बढ़ते हुए घर-घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य और गति से आगे बढ़ाएं। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलता रहेगा। इसी कड़ी में 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा प्रातः 8:30 बजे गांधी उद्यान से निकलेगी । इस अवसर पर राष्ट्रभक्तों की काफी मौजूदगी रहेगी। हर घर तिरंगा अभियान में मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, महामंत्री प्रियरंजन पाठक, आनंद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव , सुधांशु शेखर, आनंद कुमार गुप्ता, मंत्री राहुल कुमार पासवान प्रभात सिंह सहित पलामू जिला ...