Palamu News: हरिहरगंज सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण
पलामू, सितम्बर 30 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने हरिहरगंज सीएचसी का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में ओपीडी में बैठे डा राजेश कुशवाहा ने बताया कि 210 मरीज़ ओपीडी में अभी तक आये है, ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार के है। सिविल सर्जन ने निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डा गोपाल प्रसाद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। सिविल सर्जन ने पिपरा प्रखंड के बरवाडीह में बन रहे उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया, उन्होंने कहा कि जल्द नये भवन में केंद्र संचालित होगा। नए भवन में उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.