Palamu News: हरिहरगंज शहर में 2160 प्रधानमंत्री आवास योजना को मिली मंजूरी
पलामू, सितम्बर 3 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2160 लाभुकों के आवास को स्वीकृति मिली है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने आवास योजना की मंजूरी दी है। योजना के तहत प्रत्येक आवास के निर्माण पर 2.50 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। हरिहरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजूर रहमान ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 2208 लाभुकों की सूची विभाग को भेजी गई थी। जांच के बाद 2160 लाभुकों के आवास की स्वीकृति प्राप्त हुई है। वर्तमान में लाभुकों के आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दो से तीन दिनों में एग्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एग्रीमेंट पूरा होने के बाद लाभुकों की सूची विभाग को भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.