Palamu News: हरिहरगंज शहर में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से हरिहरगंज शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की पहल शुरू हो गई है। पुलिस के प्रयास से शहर के व्यवसायी और दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कैमरे लगवा रहे हैं। बिहार सीमा से सटे एनएच-139 के संडा बॉर्डर और टंडवा रोड में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने मंगलवार को शहर के चौक-चौराहों का भ्रमण किया। उन्होंने व्यवसायियों और दुकानदारों से मुलाकात कर कैमरे लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण स्थानों का चयन किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो चुका है। शहर के मेन रोड, चौक-चौराहे, पेट्रोल पंप, शराब दुकानों और बड़े व्यावसायिक प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.