पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजूर रहमान की कार्यशैली को लेकर वार्ड पार्षदों में नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। वार्ड पार्षद पुष्पा देवी के आवास पर शुक्रवार को पार्षदों की बैठक हुई जिसमें सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन भी मौजूद थे। पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी करने और नगर पंचायत के कामकाज में निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपेक्षित जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी फैजूर रहमान ने वार्ड पार्षदों की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली को लेकर लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायतबैठक में पार्षदों की नाराजगी बोर्ड की बैठक में महिला वार्ड पार्...