Palamu News: हरिहरगंज में शिव गुरु महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: हरिहरगंज। शहर के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को शिव शिष्य परिवार के तत्वावधान में एकदिवसीय शिव गुरु महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें झारखंड और बिहार के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिव शिष्य शामिल हुए। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष शीला चौधरी और अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी ने भगवान शिव की प्रतिमा तथा साहब हरिद्रानंद और नीलम दीदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद सामूहिक भजन-कीर्तन हुआ। महोत्सव में गुरु शिव की महिमा और शिव शिष्य बनने के उद्देश्य पर चर्चा की गई। आयोजन में सत्यनारायण शौंडिक, अर्जुन बैठा, संतोष प्रजापति और राजू प्रसाद सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.