Palamu News: हरिहरगंज में प्रज्ञा केंद्र के संचालक प्राथमिकी
पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: हरिहरगंज में प्रज्ञा केंद्र के संचालक प्राथमिकी हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना में प्रज्ञा केंद्र के संचालक के खिलाफ फर्जी आवास प्रमाणपत्र देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अंचल पदाधिकारी मनीष सिन्हा ने बताया कि कुछ दिन पहले सरसोत गांव में लगे एसआईआर कैंप में एकौनी गांव की महिला विद्यापति देवी ने आवास प्रमाणपत्र जमा किया था, जांच में आवास प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया, पूछताछ में महिला ने बताया कि हरिहरगंज के प्रज्ञा केंद्र के संचालक अब्दुल सलाम ने प्रमाण पत्र दिया था। सीओ ने बताया कि मामले में प्रज्ञा केंद्र के संचालक पर प्राथमिकी कराई है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है एवं जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.