पलामू, अक्टूबर 15 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली दुर्घटना वनस्पती मोड़ के समीप हुई, जहां अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से बाइक सवार ओमप्रकाश भुईयां की मौत हो गई। इस हादसे में उनके चचेरे भाई दीपक भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक ओमप्रकाश भुईयां हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया टोला गीधी गांव के निवासी थे। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि वनस्पती मोड़ के पास हुई बाइक दुर्घटना में ओमप्रकाश भुईयां की मौत हुई है। हादसे में घायल दीपक भुईयां की स्थिति गंभीर बताई गई है। दूसरी सड़क दुर्घटना थाना क्षेत्र के कटैया मोड़ के समीप एनएच-139 पर हुई। हरिहरगंज की ओर आ रहे बा...