Palamu News: हरिहरगंज में खाद लदा ट्रैक्टर पलटा, दो किसान घायल
पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रजवार-बृजवार गांव के समीप सोमवार की दोपहर यूरिया खाद लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बटाने नदी के पास पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो किसान घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल खड़गपुर पंचायत के पार पहाड़ गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र प्रमोद यादव और बिहारी यादव के पुत्र सतेंद्र यादव के रूप में हुई है। हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने दोनों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.