पलामू, जुलाई 26 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि।‌ पलामू जिले के हरिहरगंज में गुरुवार से चल रहे ऑटो चालकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को समाप्त हो गया है। शहर के अररुआ खुर्द मोहल्ला स्थित मिडिल स्कूल के मैदान में ऑटो चालकों का धरना-प्रदर्शन चल रहा था। सीओ मनिष सिन्हा, पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता और नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि के आश्वासन के बाद ऑटो चालकों ने हड़ताल समाप्त कर दिया है। ऑटो चालक संघ ने उपायुक्त के नाम सीओ को मांग पत्र सौंपा है, मांग पत्र में पड़ाव शुल्क पचास प्रतिशत कम करने, ऑटो स्टैंड में शौचालय, पेयजल की सुविधा देने सहित अन्य मांग शामिल है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अपने अधिकार के लिए पटेल समाज करे संघर्ष-दिलीप सीओ ने बताया कि ऑटो चालकों...