पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज ब्लाक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीओ मनीष सिन्हा और बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि आयुष पद्धति से मरीजों का बेहतर इलाज हो रहा है, उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ लेने की बात कही। आयुष डाक्टर प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि शिविर में 250 मरीजों का इलाज किया गया है और निशुल्क दवा दिया गया है। शिविर में डॉ गजाला नौसी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।फोटो-हरिहरगंज ब्लाक परिसर में शुक्रवार को शिविर का उद्घाटन करते सीओ मनीष सिन्हा और बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...