पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के पुराने सीएचसी केंद्र परिसर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील रवि ओर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने किया। 11 लाख रुपए की लागत से सीएचसी भवन की मरम्मत और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शीला चौधरी ने कहा कि अर्बन क्षेत्र में अस्पताल भवन का मरम्मती हो जाने के बाद अस्पताल का संचालन और बेहतर ढंग से होगा। मौके पर वार्ड पार्षद हसीना खातुन, अवधेश मेहता, मोहम्मद जमील अहमद, शंभू सिंह, संगीता कुशवाहा, पवन पासवान, टूडे आलम, कलिम साईं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...