Palamu News: हरिहरगंज के अभिषेक आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट चुने गए
पलामू, सितम्बर 20 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। शहर के मेन बाजार में झंडा चौक निवासी अभिषेक कुमार गुप्ता का चयन आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है। उनकी सफलता पर रविवार को वैश्य समाज के लोगों ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। अभिषेक का चयन एसएससी-सीजीएल 2025 परीक्षा के माध्यम से हुआ है। उन्हें परीक्षा में 2226वीं रैंक प्राप्त हुई। अभिषेक के पिता विजय प्रसाद गुप्ता व्यवसायी और माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। उन्होंने मैट्रिक व इंटर की पढ़ाई सीता प्लस टू उच्च विद्यालय से की। इसके बाद रांची में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। अभिषेक ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने से सफलता निश्चित रूप से मिलती है। रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष रौबट गुप्ता, वैश्य जागृति मंच के अध्यक्ष गंगा जायसवाल, भोला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.