Palamu News: हथकड़ी और रस्सी समेत आरोपी फरार
पलामू, अक्टूबर 1 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर से गुरुवार की सुबह करीब 8:10 बजे गिरफ्तार 19 वर्षीय आरोपी रीतेश कुमार हथकड़ी और रस्सी समेत फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पेट में दर्द की शिकायत करने पर आरोपी को हाजत से बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान उसने सुरक्षा में तैनात चौकीदार को धक्का दिया और हथकड़ी व रस्सी समेत थाना परिसर से भाग निकला। घटना के बाद थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है। हुसैनाबाद थाना के पुलिस के अनुसार, मामले में बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी के फरार होने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.